फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थानाक्षेत्र के ग्राम सुरहेती निवासी रामनरेश की पत्नी सीमा(35) की शुक्रवार को घर के दरवाजे पर आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने जब उसे दरवाजे से चिपका देखा तो घर में कोहराम मच गया। आननफानन में आपूर्ति बंद कर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति ने बताया कि सीमा का मायका कदौरा थानाक्षेत्र के इकौना में है। उसके छह बच्चे पुत्रियां ईशा, शिवानी, पूर्वी, मीनाक्षी, राशि पुत्र ऋषभ है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला का पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। (संवाद)
विज्ञापन

---------
मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
उरई। आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को गांव के ही रामनारायण ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
--------------
छह पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को आशुतोष द्विवेदी निवासी इंदिरा नगर उरई व पांच अन्य लोगों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर दुष्कर्म, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें