उरई (जालौन)। जिले में दोबारा कोरोना संक्रमण शुरू हो गया है। शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक जिले में छह नए कोरोना संक्रमित मिले है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 11553 हो गई है। 11344 ठीक हो चुके है। 201 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 8 एक्टिव केस है। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 773734 सैंपल लिए जा चुके है। शनिवार को भी 1653 सैंपल लिए गए। सभी मरीज होम आइसोलेशन में है।
सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि अभी कोरोना संकट समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में सावधानी बरतनी है। मास्क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाए। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर से घर- घर मरीजों की खोज के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसमें कोविड, टीबी, डेंगू आदि बीमारियों के संभावित मरीजों की खोज की जाएगी। इसके लिए 647 टीमें लगाई गई है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपना टीकाकरण जरूर करा लें। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है।
------------
मेडिकल कालेज का डाक्टर डेंगू की चपेट में
उरई। डेंगू का भी एक मरीज आ गया है। डेंगू पीड़ित मेडिकल कालेज का जूनियर डॉक्टर है। शनिवार को आई रिपोर्ट में उसके डेंगू होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या तीन हो गई है। हालांकि दो मरीजों की झांसी में इलाज के दौरान रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। जो एट के निवासी है। महामारी विशेषज्ञ (एपेडेमोलॉजिस्ट) महेंद्र कुमार के मुताबिक, डेंगू पीड़ित डॉक्टर की हालत ठीक है। वह घर में ही इलाज ले रहे हैं। झांसी में भी भर्ती मरीजों की हालत ठीक है। (संवाद)