फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठजनों व दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ देने को लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दिव्यांगों व वरिष्ठजनों के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम प्रियंका निरंजन ने सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अंतर्गत परीक्षण शिविर सभी ब्लाकों में कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकृत 10397 वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों का परीक्षण के लिए एडीओ, सभी प्रधान, वीडीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सेवक, कोटेदार के माध्यम से शिविरों में लाने के लिए सुनिश्चित किया। शिविर स्थल पर कानून व्यवस्था नियंत्रण व कोविड प्रोटोकाल व्यवस्था के लिए पुलिस व एनसीसी कैडेट्स व वालिंटियर्स का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डकोर ब्लाक में 11 अक्तूबर, कदौरा ब्लाक में 12 को, महेबा ब्लाक में 13 को , कुठौंद ब्लाक में 18 को , रामपुरा ब्लाक में 19 को, माधौगढ़ ब्लाक में 20 व 21 को, जालौन ब्लाक में 22 व 23 अक्तूबर को होगा। जबकि कोंच ब्लाक में 25 व नदीगांव ब्लाक में 26 एवं सभी शहरी क्षेत्रों में 27 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक कैंप का आयोजन होगा। बैठक में सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ एनडी शर्मा, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव आदि मौजूद रहे।
----------------
गुड्डा गुड्डी बोर्ड की स्थापना
उरई। मिशन शक्ति फेज तृतीय के अंतर्गत जनपद जालौन के उरई शहर में वार्ड नंबर 25 में आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरुकता कार्यक्रम महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान गुड्डा गुड्डी बोर्ड की स्थापना की गई। महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर ने महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनाएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, विधवा पेंशन योजना के विषय में महिलाओं को जानकारी दी। बाल कल्याण समिति सदस्य गरिमा पाठक ने महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन लाइन नंबर 112, 1090, 1098 महिला अधिकारों के विषय में जानकारी दी। इस दौरान नीतू देवी,सीडीपीओ विमलेश आर्या, आंगनबाङी वर्कर रानी देवी, रमेशा आदि मौजूद रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें