फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में भीड़, अतिरिक्त कोच जोड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दीवाली और छठ पूजा को देखते हुए रेल प्रशासन ने झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जुड़वाए हैं।
विज्ञापन

झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से कोच्चिवैली राप्तीसागर एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर एसी कोच जोड़ा गया है। झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया गया। इसके अलावा भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। त्योहारों को लेकर ट्रेनों में भीड़भाड़ ज्यादा है।
झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, हैदराबाद, एर्नाकुलम, दिल्ली, गोरखपुर, बरौनी, छपरा जाने वाले यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में रही है। इसको देखते ही रेल प्रशासन ने स्वविवेक से ट्रेनों को स्टॉपेज देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रोडवेज बसों में दिल्ली से आने वाली यात्रियों की ज्यादा भीड़ रही। हालांकि यहां से जाने वाले यात्रियों की तादाद कम रही है। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि अब बिना नंबर के बसें चलाई जा रही हैं। जैसे ही बस भर जाती है, तो उसे रवाना कर दिया जाता है। उसके स्थान पर दूसरी बस लगा दी जाती है। बसों के फेरे बढ़ाने से भीड़ नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें