फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से डाक्टर की मौत

Mon, 18 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहन की तबियत खराब होने की सूचना पर तड़के बाइक से कालपी जा रहे डाक्टर  को कालपी रोड स्थित संकट मोचन के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वाहन का पहिया उसके शरीर के ऊपर से निकल गया। इससे डाक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। डाक्टर हेलमेट लगाए था।  शहर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर ईदगाह निवासी डाक्टर ईश्वर दास (48) पुत्र बैजनाथ
विज्ञापन


अपने घर पर ही निजी प्रैक्टिस करते थे। सोमवार की सुबह करीब चार बजे उनके मोबाइल पर कालपी से बहनोई ने पत्नी के बीमार होने की सूचना दी। बहन की बीमारी की खबर सुन कर डाक्टर ईश्वर दास बाइक से कालपी के लिए निकल पड़े। उनकी बाइक आटा थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

इससे वह लहूलुहान हालत में बाइक समेत सड़क पर गिर गए, अज्ञात वाहन का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, इससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डाक्टर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन



तेज रफ्तार मैजिक  ट्रक में घुसी, पांच घायल
 झांसी से सवारियां लेकर उरई आ रही तेज रफ्तार मैजिक एट थाना के ज्योनार हट होटल के पास खड़े ट्रक में घुस गई। इससे वहां चीखपुकार मच गई। हादसे में पांच मैजिक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं हादसे के चंद मिनट के अंतराल में उरई से झांसी जा रही रोडवेज

बस व ट्रक में भिड़ंत हो गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। झांसी से डग्गामार टाटा मैजिक सवारियां व सामान लादकर उरई आ रही थी। सोमवार की सुबह 10 बजे जब मैजिक एट थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित ज्योनार हट गांव के पास पहुंची, तभी वहां सड़क किनारे खडे़ ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे मैजिक सवाराें में चीखपुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने

घायलों को बचाकर जिला अस्पताल भेजवाया। गंभीर घायलों में नसीम (25) निवासी प्रेमनगर, विजय प्रताप निवासी कन्नौज, शिव कुमार (40) निवासी पारीछा झंासी, इरफान(23) व इरशाद(25) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगाें की मदद से घायलाें को जिला अस्पताल भेजवाया, इसी दौरान उसी स्थान पर ट्रक व रोडवेज की भिंड़त हो गई लेकिन रफ्तार ज्यादा न होने के कारण कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें