फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और सेक्रेट्री को बंधक बनाया

Mon, 18 Jul 2016 10:53 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
खुली बैठक में जमकर बवाल हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। जंगल ठकुरही गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर बुलाई गई खुली बैठक में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री को बंधक बना लिया। रुद्रपुर कोतवाली की फोर्स पहुंच कर उन्हें मुक्त कराई।
विज्ञापन



जंगल ठकुरही में कोटे की दुकान के लिए अली मोहम्मद, अनिल यादव और कमलावती देवी ने आवेदन दिया था। सोमवार को खुली बैठक में अनिल यादव के पक्ष में 235 लोगों का सबसे अधिक समर्थन मिलने पर ग्राम पंचायत की ओर से उनके नाम को प्रस्तावित कर दिया गया। इस बात को लेकर दूसरे पक्ष को लोग विरोध पर उतर गए।

वहां मौजूद लोग आवंटन के तरीके पर सवाल खड़ा कर हंगामा शुरू कर दिए। खुली बैठक कराने आए सेक्रेट्री अशोक सिंह, अंजनी कुमार और ग्राम प्रधान किरन मिश्रा को रोक लिया गया। प्रधान और ब्लॉक के अधिकारी दो घंटे तक लोगों के चंगुल में रहे। लोग उन्हें बैठक स्थल पर घेर कर बैठ गए।
विज्ञापन



किसी ने घटना की सूचना रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल रामअवतार यादव ने उन्हें लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। ब्लाक के कर्मचारियों को पुलिस अपने गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित छोड़ी। इस बाबत ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि दुकान का आवंटन खुली बैठक में गांववालों के समर्थन के आधार पर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ने धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें