फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Sun, 14 Jan 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
मौके पर सीओ और पुलिस फोर्स। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग की जानकारी पाकर सीओ रुक्मिणी वर्मा भी मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता इसी से समझी जा सकती है कि पूरे सर्किल का पुलिस फोर्स बुला लिया गया। कस्बे के मोहल्ला प्रताप नगर भुंजरया चौराहा के समीप रविवार को दो लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट होने लगी।

विज्ञापन


इलाके के लोगों के अनुसार, इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे अफरातफरी मच गई और लोग घरों में दुबक गए। फायरिंग होने से दुकानों के शटर भी धड़ाधड़ गिर गए। सूचना मिलते ही कोतवाल संतोष सिंह, सुरही चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, सागर चौकी इंचार्ज राजीव त्रिपाठी भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को खदेड़ा।

बवाल की सूचना पर सीओ रुक्मिणी वर्मा भी वहां पहुंच गईं। मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिनमें मान सिंह कुशवाहा, मानसिंह की मां लक्ष्मी देवी निवासी प्रतापनगर, हनीफ पुत्र जुम्मन, रहीसा पत्नी हनीफ शामिल हैं, जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सर्किल के सभी थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया है। इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस गश्त कर रही है। सीओ का कहना है कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है, अभी किसी भी तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें