उरई (जालौन)। मंदिर के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवाराें को आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशाें ने तमंचे के बल पर रोक लिया और मारपीट कर बाइक, नगदी मोबाइल सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट ले गए। पीड़ित थाना पहुंचे और लुटेराें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर संदिग्धाें की तलाश शुरू कर दी है।
गुरुवार की शाम करीब छह बजे एट थाना व कस्बा निवासी शिव कुमार शिवहरे कृषि विभाग में कर्मचारी हैं। वह बैरागढ़ मंदिर पर देवी के दर्शन कर एट लौट रहे थे तभी दो बाइकाें पर सवार छह बदमाशाें ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और मारपीट कर उससे बाइक, मोबाइल अंगूठी व एक हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए। पीड़ित ने वहां से गुजर रहे राहगीर से मोबाइल मांगकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही थी तभी वहां से करीब दो किलोमीटर दूर दूसरी लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। लुटेराें ने वहां पर कोंच कोतवाली के गांव पड़री निवासी बाइक सवार रामप्रकाश निरंजन को रोक लिया और उनसे भी मारपीट क र दो हजार रुपये नगद व एक सोने की जंजीर व मोबाइल लूट लिया। दोहरी लूट की वारदात होने पर पुलिस ने कई थानाें को वायरलेस कर पुलिस को लुटेराें की बाबत बताया तो घेराबंदी की गई लेकिन लुटेरे भाग गए।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लुटेरे आसपास के ही हैं, क्योंकि नाकेबंदी के बाद वह कहीं गांव में ही छिप गए हैं। वह संदिग्धों का पता लगा रहे हैं। जल्द ही दोनाें वारदाताें का खुलासा कर दिया जाएगा।