फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिफिलिंग के मामले में तीन पर एफआईआर

Tue, 14 Feb 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
गैस रिफिलिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कालपी में गैस रिफिलिंग के दौरान हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने कार मालिक समेत तीन पर एफआईआर दर्ज की है। डिप्टी एसपी सुबोध गौतम के निर्देशन में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह की ओर से मारुति वैन के मालिक वैभव उर्फ मंटू विश्नोई के अलावा रिफिलिंग करने वाले मनोज तिवारी व उसके भाई बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि
विज्ञापन


रविवार को मोहल्ला राम चबूतरा में कार में रिफिलिंग करते वक्त हुए विस्फोट से कार के परखचे उड़ गए थे। इससे बड़ा हादसा टल गया था, लेकिन लोगों के दिलों में खौफ अभी भी है। सीओ

ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था। सोमवार की देर रात कालपी पुलिस ने कार मालिक वैभव की शिनाख्त कर रिफिलिंग करने वाले मनोज व बबलू के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा इलाके में गैस रिफिलिंग करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें