फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना गोदाम से हजारों का सामान चोरी

Sat, 07 Apr 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
कदौरा में चोरी के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कालपी निवासी अरुण पुत्र रमेश किराना व कॉस्मेटिक के सामान के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। वह कस्बा कदौरा के मोहल्ला पुरवा में एक मकान किराए पर लेकर गोदाम बनाए है। गुरुवार की रात उनके गोदाम में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दरवाजे में लगी कुंडी काटकर अंदर घुस गए। वहां रखा किराने व कॉस्मेटिक का काफी सामान चोरी कर रफूचक्कर हो गए। सुबह आस पास के लोगों ने गोदाम के दरवाजे में ताला लटका व कुंडी कटी देखी तो हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों ने इसकी सूचना फोन पर अरुण को दी। वह कुछ ही देर में गोदाम पर पहुंच गया और अंदर की हालत देखकर उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन

 

उसने बताया कि चोर साबुन, चाय, शैंपू, क्रीम आदि समेत करीब 55 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर थाने से पुलिस वहां पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने कुछ ही देर में कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठा लिया। थानाध्यक्ष अशोक उपाध्याय का कहना है कि इसमें सिपाहियों ने गश्त में लापरवाही की है। जांच के बाद उन पर कार्रवाई होगी। साथ ही चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें