फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने हमला कर महिला को जख्मी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड की ढेला रेंज के निकट खेतों में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया है। महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के निकट तराई पश्चिम के खेतों में काम कर रही महिला पर गुलदार ने हमला बोल दिया। महिला के शरीर पर गुलदार के पंजों के निशान गहरे तक लगे है। महिला को साथ ही खेत में मौजूद अन्य व्यक्तियों के शोर शराबा करने पर गुलदार से बचाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कालागढ़ के उपप्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि सेमलखलिया गांव के खेतों में घटी इस घटना में घायल महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटनाक्रम के अनुसार सेमलखलिया की सावित्री (45) अन्य महिलाओं के साथ खेत में काम कर रही थी। पास में ही एक कुत्ता भी था। गुलदार ने कुत्ते को अपना निशाना बनाना चाहा। इसी दौरान महिला उसकी चपेट में आ गई। मामला तराई पश्चिम वन प्रभाग का है। कार्बेट टाइगर रिजर्व ने गश्ती दलों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें