चोरी ने इसी दुकान में जैक से शटर उठाकर चोरी की।
- फोटो : amar ujala
जालौन के झंडा चौराहे के पास मुख्य बाजार में मोहल्ला जोशियाना निवासी सुनील कुमार गुप्ता की कपड़े की दुकान है। चोरों ने उनकी दुकान में जैक लगाकर व ईटों के सहारे दुकान का शटर उठा दिया। अंदर जाकर वहां रखे करीब एक लाख रुपये के कपड़े के थान, साड़ी, पेटीकोट सहित 5 चांदी के सिक्के व दो हजार रुपये नगद साफ कर दिए। इसके बाद चोरों ने हरि विश्नोई की किराने की दुकान में जैक लगाकर शटर उठा दिया। अंदर रखा करीब 50 हजार रुपये कीमत का किराने का सामान व कुछ नगदी ले गए।
मोहल्ला हृदेशाह में निसार अहमद के घर की पीछे की दीवार से ईंटों पर पैर रखकर छत के रास्ते चोर अंदर घुस गए। चोरों ने एक कमरे में जाकर वहां रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे करीब 60 हजार रुपये कीमत के जेवरात व 8 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। सुबह तीन जगह चोरी की बात फैलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। वहीं सीओ का कहना है कि झंडा चौराहे पर जिन सिपाहियों की पिकेट ड्यूटी लगी थी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चोरी के खुलासे के लिए टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।