फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में लापता बालक की हत्या

Thu, 07 Dec 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
धर्म सिंह के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कदौरा थाने के गांव हरचंदपुर के धर्म सिंह का तीन वर्षीय बेटा युग प्रताप मंगलवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार सुबह गांव के तालाब किनारे युग का शव पड़ा मिला। कदौरा थानाध्यक्ष आनंद कुमार के अलावा सीओ कालपी सुबोध गौतम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव उठाना चाहा तो परिजनों डाग स्क्वायड बुलाने की मांग कर शव नहीं उठाने दिया। देर शाम झांसी से आए डॉग स्क्वायड के जरिये छानबीन की गई।
विज्ञापन


खोजी कुत्ता बस युग के घर से तालाब के किनारे तक चक्कर काटता रहा। हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। फिलहाल अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है और पुलिस परिजनों और गांववालों से पूछताछ कर रही है। घरवालों ने अभी किसी पर शक नहीं जताया है। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद भी हो सकता है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें