फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के भाई से मांगे 25 लाख

Mon, 15 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचनद व चंबल के बीहड़ों में नवोदित दस्यु सरगना की चहल कदमी से लोग दहशत में आ गए हैं। नवोदित डकैत ने कुठौंद थाना क्षेत्र निवासी एक शिक्षक के भाई को पत्र भेजकर 25 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। पैसे न देने पर अपहरण की धमकी दी है। पीड़ित ने सोमवार को डीएम रामगणेश व एएसपी शकील अहमद को प्रार्थना पत्र देकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


डीएम व एएसपी को दिए पत्र में कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव जमलापुर जुन्नारदार निवासी बब्लू प्रजापित ने बताया कि उसे भेजे धमकी भरे पत्र में खुद को एमपी व यूपी का दस्यु सम्राट अन्ना भाई बताते हुए लिखा गया है कि ‘तुम मुझे 25 लाख रुपये की व्यवस्था कर दे दो, तो तुम्हारा भला होगा। नहीं तो तुम्हारा अपहरण कर लूंगा। तुम्हारा भाई शिक्षक है उससे मिलकर पैसे का

इंतजाम कर लो नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।’ सोमवार को मुख्यालय पहुंचकर डीएम को पत्र दिखाते हुए बबलू ने कहा कि पत्र मिलने से पूरा परिवार सदमे में है। उसने सुरक्षा की गुहार लगाई। डीएम के निर्देश पर एएसपी शकील अहमद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वाट टीम को जानकारी के लिए लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें