फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह शातिर चोर गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में बैंक चोरी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम ने पुलिस मुठभेड़ में चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे आटा स्टेट बैंक में हुई चोरी के 20 हजार रुपये के सिक्के, कोतवाल के घर से चोरी लैपटॉप, गहने, तीन तमंचा, कटर आदि सामान बरामद किया है। इसके साथ ही टीम ने कई चोरियाें का खुलासा करने का दावा किया। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम
विज्ञापन


देने की भी घोषणा की है। एसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस को बताया कि बीते दिनाें आटा थाना के सामने स्थित स्टेट बैंक से चोरों ने खिड़की काटकर करीब एक लाख रुपये के सिक्के  चुरा लिए थे। इसमें उन्हाेंने उरई पुलिस व सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया था। गुरुवार की रात दरोगा विनय साहू, ब्रज कु मार यादव, सिपाही

चंद्र देव सिंह, महेश चंद्र व सर्विलांस टीम के दरोगा ब्रजेश यादव, केबी यादव आदि को सूचना मिली कि काेंच रोड खत्री बगीचा के पास कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम ने वहां छापा मारा तो गिरोह ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर छह आरोपी विमल कुमार निवासी बौनापुरा थाना रौन जनपद भिंड, आशीष
विज्ञापन


निवासी कांशीराम कालोनी, मोनू शर्मा निवासी कांशीराम कालोनी उरई, सूरज सिंह निवासी गढ़र उरई, संजय कुमार दुबे निवासी लहारियापुरवा उरई तथा कमलेश बरार निवासी भड़ारी थाना कैलिया जालौन को गिरफ्तार कर लिया। उनसे तीन 315 बोर तमंचा, 10 कारतूस, बरामद कर लिए। इस दौरान सतेंद्र निवासी बौनापुरा भिंड, दीपक अहिरवार निवासी कांशीराम

कालोनी व मुकेश करिया निवासी औरैया अंधेरे का लाभ लेते हुए भाग गए। पुलिस ने जब पकड़े गए चोरों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्हाेंने छह चोरियां कबूलीं। पुलिस ने चोराें

की निशानदेही पर आटा बैंक से चोरी रकम में से 20 हजार रुपये के दस दस के सिक्के, अमेठी मेें तैनात कोतवाल के घर से चोरी लैपटॉप, दो मोबाइल आदि बरामद कर आरोपियाें को चोरी व पुलिस मुठभेड़ की धाराआें में जेल भेज दिया। एसपी ने पुलिस टीम को खुलासे के लिए पांच हजार रुपये एनाम देने की घोषणा की है।

होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
एसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोराें के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं भागे हुए चोराें को भी जल्द पकड़कर सलाखाें के पीछे भेजा जाएगा।

कार से आते थे चोरी करने
गिरोह कितना हाईटेक है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि गिरोह के पास दो मारुति कार व एक आटो है। वह चोरी करने के लिए इनका प्रयोग करते हैं। इनके पास एक आधुनिक कटर है जो पलक झपकते ही अच्छे से अच्छा लोहा काट देता है। एसपी ने बताया कि इनकी संपत्ति भी फ्रीज करने की कार्रवाई हो रही है।

अब तक छप्पन चोरियां
गिरोह के सरगना विमल कुमार ने बताया कि वह करीब 56 चोरियां कर चुका है। वह व उसके साथी दिन में पहले रेकी करते और फिर रात में चोरी करते थे। पुलिस उनके गिरोह के अन्य सदस्याें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सराफ भी पुलिस के टारगेट पर
पुलिस उस सराफ की तलाश कर रही है जो चोरी का माल खरीदता है। पुलिस ने औरैया भिंड आदि स्थानाें पर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें