फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दस हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
एट पुलिस की हिरासत में शातिर बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दस्यू सरगना राजू सतराहजू गिरोह के सक्रिय सदस्य रहे दस हजार का इनामी बदमाश दस साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

   एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2006 में कालपी कोतवाली के उरकलां कलां गांव के जंगल में बदमाशाें से पुलिस मुठभेड़ हुई थी।

इसमें एक बदमाश भूपेंद्र सिंह निवासी उरकलां कलां की मौत हो गई थी जबकि उसके गांव का ही साथी राजू कठेरिया मौके से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की लेकिन वह भाग गया। गुरुवार को एट थानाध्यक्ष बृजनेश कुमार को सर्विलांस व एसटीटी टीम से सूचना मिली कि फरार आरोपी एट में है।    इस पर थानाध्यक्ष बृजनेश कुमार व एसटीटी टीम प्रभारी आरिफ खान ने संयुक्त अभियान में आरोपी राजू कठेरिया को काेंच एट मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास तड़के करीब पांच बजे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद करने में सफलता पाई है। पूछतांछ में आरोपी राजू ने बताया कि वह गुजरात आदि स्थानाें पर पानी पूरी का धंधा कर गुजर बसर कर रहा था। वह अपने परिजनाें से मिलने जा रहा था तभी पकड़ा गया। एसपी ने पुलिस टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें