फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की गर्दन पर हाथ रख सचिव के घर लूटपाट

Tue, 18 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुठौंद की ग्राम पंचायत सुरावली में बदमाशों ने साधन सहकारी  सचिव के घर में लूटपाट की। छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों की आहट महिलाओं को लगी तो चीख पड़ीं। इस पर बदमाशों ने बिस्तर पर लेटे तीन माह के बच्चे के गले पर हाथ रखकर महिलाओं को खामोश करा दिया। बदमाश घर से करीब तीन लाख की जेवर नगदी लूट ले गए हैं। सूचना के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामला चोरी है, फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम सुरावली निवासी रामभरत याज्ञिक साधन सहकारी समिति के सचिव है। रामभरत के मुताबिक रविवार को उरई स्थित राजपाल रिसोर्ट से उनकी भांजी की शादी थी। वह परिवार के कुछ लोगों के साथ शादी में शामिल होने उरई आए थे। घर में बहू प्रिया, पत्नी विमल और मां थीं। बताया कि देर रात दो-तीन बदमाश छत के रास्ते उनके मकान में घुस गए। बदमाश अलमारी का ताला तोड़ ही रहे थे कि बहू प्रिया उन्हें देख चीख पड़ी।

इस पर पत्नी और मां भी उसी कमरे में आ गईं। यह देख बदमाशों ने तुरंत ही सामने बिस्तर पर सो रहे प्रिया के तीन माह के बेटे को उठा लिया और उसकी गर्दन पर हाथ रखकर जान से मारने की धमकी दी। बच्चे की जान खतरे में देख तीनों महिलाएं खामोश हो गई। बदमाश अलमारी में रखे कीमती कपड़ों के अलावा जेवर और नगदी समेटकर धमकी देते हुए भाग निकले। महिलाओं ने उन्हें रात में ही फोन पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल चोरी की तहरीर मिली है और चोरों की तलाश भी की जा रही है।

शोर मचाया तो बच्चे को मार देंगे
बकौल प्रिया चीखने पर बदमाशों ने उसके बच्चे को उठा लिया। साथ ही धमकी दी कि शोर मचाया तो बच्चे को खो दोगी। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए और वह बच्चे की जान बचाने के लिए खामोश खड़ी रही।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें