फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई होली

Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
होली खेलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। होली का त्योहार गुरुवार को शहर में हर्षोल्लास से मनाया गया। चारों ओर हवा में उड़ता अबीर-गुलाल और रंगों से सराबोर लोग। यह नजारा देख हर कोई होली के रंग में रंग गया और जमकर होली खेली गई। इस मौके पर कई लोगों ने अपने मनमुटाव व आपसी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया और होली के रंग में डूब गए।
विज्ञापन

            
इस बार होली के त्योहार में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। एक सप्ताह पहले ही लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी थीं। बुधवार की रात होलिका दहन होने के बाद गुरुवार को दिन भर रंगों का दौर चलता रहा। सुबह से ही लोग मित्रों, रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली का उल्लास मनाया। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों व अन्य माध्यमों से होली के त्योहार का लुत्फ उठाया।

दिन भर यही दौर चलता रहा। लोगों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहा। होली का उल्लास इतना था कि शहर की सूनी पड़ी सड़कों से जो भी निकला वह पूरी तरह होली के रंगों में रंगा हुआ नजर आया। इससे त्यौहार का उत्साह देखते ही बन रहा था। देर शाम तक यही दौर चलता रहा। युवाओं ने अपने साथियों के साथ अलग-अलग तरीकों से त्यौहार का लुत्फ उठाया। कुल मिलाकर हर कोई होली के रंगों से सराबोर नजर आया। वहीं कई लोगों ने वर्षों से चले आ रहे मनमुटाव व गिले शिकवे भुलाकर फिर से एक दूसरे को गले लगाया और साथ मिलकर होली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें