फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला, बवाल

Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
कुसमिलिया में घटना से नाराज महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। खेत पर जा रहे युवक को सड़क पार करते वक्त बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर में उसे झांसी रेफर कर दिया गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उरई-राठ मार्ग जाम कर नारेबाजी की। हालात बेकाबू होते देख कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। सिटी मजिस्ट्रेट व ग्राम प्रधान द्वारा पीड़ित को नकद आर्थिक मदद देने के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया निवासी ब्रजेश (23) पुत्र नत्थू अहिरवार शुक्रवार की दोपहर अपने खेत पर जा रहा था। जब वह सड़क पार करने लगा तभी राठ की ओर से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे ब्रजेश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देख चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, पर हालत नाजुक होने से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं इस हादसे के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने उरई-राठ राजमार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने में नाकाम रही। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ते देख पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति नियंत्रित करने का  प्रयास करती रही।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक जाम के बाद सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना व सीओ सिटी जंगबहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीण पीड़ित युवक को आर्थिक मदद की मांग पर अड़े रहे। अंत में सिटी मजिस्ट्रेट ने दस हजार व ग्राम प्रधान ने पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही पीड़ित के उपचार में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। तब जाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम खोला। करीब तीन घंटे बाद उरई-राठ राजमार्ग पर यातायात सुचारु रूप से चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें