फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

Wed, 16 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
हैवान बने कलयुगी पिता ने लगातार अपनी बेटी को चार साल तक हवस का शिकार बनाया और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने मां से शिकायत की तो उसने भी चुप करा दिया। पीड़िता ने यह बात अपनी सहेली को बताई तो उसने उसे मोबाइल देकर वीडियो बनाने का सुझाव दिया। उसने ऐसा ही किया। बुधवार को वह कोतवाली पहुंची और
विज्ञापन


पिता के खिलाफ तहरीर दी। एक मर्तबा पुलिस को भी विश्वास नहीं हुआ लेकिन वीडियो देख कोतवाल ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी ने कोतवाल आलोक सक्सेना को दी तहरीर में बताया कि चार वर्षों से उसका पिता उसके साथ रेप कर रहा है। कोतवाल ने मामले को संदेहास्पद मानते हुए लड़की से

उसकी मां को साथ लाने को कहा। इस पर लड़की ने कहा कि पिता के आतंक के सामने कोई मुंह नहीं खोलेगा। उसने मोबाइल में पिता की वीडियो दिखाई जिसमें वह बेटी के साथ रेप करता दिख रहा है। कोतवाल ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार किशोरी का पिता दिहाड़ी मजदूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें