फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर व सफारी की भिड़ंत, एक की मौत

Fri, 27 Apr 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कालपी की ओर से गुरुवार रात एक सफारी झांसी की ओर जा रही थी। सफारी जब हाईवे स्थित गल्ला मंडी के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही वहां पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग दौड़े तो चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। टक्कर इतनी तेज थी कि सफारी के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सफारी में फंसे चालक को बाहर निकाला और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया।

विज्ञापन


युवक को कानपुर ले जाया जा रहा था कि तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त अनिल विलियम पुत्र एसपी विलियम निवासी सफेद कालोनी जूही कानपुर के रूप में हुई है। जबकि सफारी कानपुर के ही नरेंद्र कुमार मिश्रा की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुधाकर का कहना है कि अनिल के परिजनों को भी सूचना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें