फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 24 Feb 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
राहुल की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपासी के मूल निवासी राम गोपाल अपने परिवार के साथ इन दिनों मोहल्ला रामनगर में रहते हैं। शनिवार की सुबह रामगोपाल का पुत्र राहुल निरंजन (20) किसी काम के चलते अपनी बाइक से गांव कपासी जा रहा था। वह जैसे ही शहर से निकलकर हाईवे पर पहुंचे तो बड़ागांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद दिया। हादसा होते ही हड़कंप मच गया। आस पास मौजूद लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


राहगीर दौड़कर राहुल के पास पहुंचे, लेकिन हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट लगने से मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी पाकर कुछ ही देर में वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राहुल की मौत की खबर उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। राहुल की अभी दो साल पहले शादी हुई थी। साथ ही उसके एक छह माह की बेटी भी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें