फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला में घुसी डीसीएम, चालक की मौत

Wed, 18 Apr 2018 11:52 PM IST
अमर उजाल, जालौन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई डीसीएम। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गिरथान के पास कानपुर से झांसी जा रहे एक ट्राला में तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से जा घुसी। डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर व ट्राला चालक भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


कानपुर से एक डीसीएम बिस्कुट लादकर मंगलवार की रात झांसी जा रही थी। रात करीब ढाई बजे नेशनल हाईवे पर गिरथान गांव के पास डीसीएम अनियंत्रित हो गई। चालक उसे काबू कर पाता इससे पहले डीसीएम आगे जा रहे एक ट्राला में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई ही साथ ही ट्राला का केबिन भी उखड़ गया। राहगीर बचाव के लिए दौड़ पड़े। इससे पहले ट्राला का चालक व डीसीएम का क्लीनर वहां से भाग निकले।

डीसीएम के पास पहुंचे राहगीरों ने उसमें फंसे चालक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह डीसीएम में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। उसके पास मिले मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। चालक की पहचान सजेती थाना क्षेत्र बरी महतायन गांव निवासी विनय कुमार (32) पुत्र प्रेमनारायण के रूप में हुई है। उसकी मौत की खबर सुनकर ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस ट्राला चालक व डीसीएम के क्लीनर की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें