फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत पर गुस्सा फूटा

Wed, 18 Apr 2018 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से लोगों में गम और गुस्सा व्याप्त हो गया। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी महकपाल का पुत्र निखिल (12) कक्षा पांच में गांव के एक स्कूल में पढ़ता था। बुधवार सुबह वह स्कूल में जा रहा था। जब वह मेरठ-करनाल हाइवे पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और शव रखकर आर्थिक सहायता की मांग को लेकर हंगामा कर जाम  लगा दिया।

सूचना पर एसओ आदर्शमंडी राजकुमार शर्मा पहुंचे और उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और एसडीएम मौके पर ही बुलाने की मांग को लेकर अड़ गए, जिसके बाद एसडीएम सुरजीत सिंह पहुंचे और परिजनों से बात की और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, इस मामले के बारे में एसओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। फरार चालक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

दो घंटे के जाम में हाल हुआ बेहाल

मेरठ-करनाल हाइवे पर हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जाम के कारण वाहनों की लाइनें काफी लंबी हो गई। झिंझाना तक वाहनों की कतार लगने से दोपहर में लोगों का हाल बुरा हो गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। इस दौरान यात्री बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें