पुलिस हिरासत में शराब तस्कर व वार्ता करते सीओ जंगबहादुर।
- फोटो : अमर उजाला
कार से शराब लेकर कानपुर की ओर जा रहे दो शराब तस्कराें को जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस की कार को कट मार दिया। इससे कार पलटते-पलटते बची। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 22 पेटी गोवा की बनी शराब बरामद कर आरोपियाें के खिलाफ हत्या का प्रयास व शराब तस्करी की रिपोर्ट दर्र्ज की है। कोतवाली में
पत्रकारों को सीओ सदर जंगबहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब दस बजे एसटीटी टीम प्रभारी आरिफ खां कोतवाली पुलिस के साथ किसी अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश देने गए। वह हाइवे स्थित बड़ागांव के पास पहुंचे तो झांसी की ओर से एक कार आती दिखी। पुलिस को शक हुआ तो कार को हाथ देकर रोका पर कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।
पुलिस ने अपनी सरकारी कार से बदमाशाें का पीछा किया। बदमाशाें ने पुलिस की गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लहरा दी। इससे उनकी गाड़ी पलटते-पलटते बची। पुलिस ने कोतवाली पुलिस व फैक्ट्री एरिया चौकी को अर्लट कर हाइवे पर बैरियर लगवाया और कार सवार पुष्पेंद्र सिंह निवासी सेरसा थाना पूंछ झांसी व हीरालाल निवासी पूंछ झंासी को
गिरफ्तार कर उनसे 22 पेटी (करीब 1544) क्वार्टर शराब जो कि गोवा की बनी थी, बरामद की। बरामद शराब की खपत अरुणाचल प्रदेश में होनी थी। वहीं पुलिस ने माल सीज कर
आरोपियाें के खिलाफ हत्या का प्रयास व शराब तस्करी की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी किसी भी दशा में नहीं होनी दी जाएगी। हाइवे पर वाहन चेकिंग होगी।