फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई की रिवाल्वर से बरसाई थीं गोलियां

Fri, 19 May 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में गोलीकांड का आरोपी रामसिंदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवक को लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोलियां मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। सीओ नवीन कुमार नायक ने प्रेसवार्ता में बताया कि युवक पर लेनदेन के विवाद में जानलेवा हमला किया गया था। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। रिवाल्वर आरोपी के बहनोई की है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि 12 मई की रात इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के पास जवाहर नगर में बाइक पर बैठे शिवपूजन गुर्जर को जान से मारने की नीयत से रामसिंदूर गुर्जर निवासी जुगराजपुरा ने रिवाल्वर से छह फायर उस पर किए थे। चार गोलियां लगने से शिवपूजन लहूलुहान हो गया था। उसे गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया था। कोतवाली पुलिस ने राघवेन्द्रसिंह उर्फ लल्लू निवासी रतनपुरा थाना कैलिया की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी।

सीओ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पंचानन के आसपास देखा गया है। इस पर कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी, एसआई घनश्याम सिंह, सिपाही बबलू, धर्मेंद्र तथा चालक अनिल ने बताई गई जगह पर दबिश देकर आरोपी रामसिंदूर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर में गेहूं की बोरी में छिपा कर रखी गई लाइसेंसी रिवाल्वर भी पुलिस ने बरामद कर ली है। उक्त रिवाल्वर आरोपी के बहनोई की बताई गई है।
विज्ञापन


बहनोई पर भी एफआईआर, लाइसेंस होगा निरस्त
कोंच। वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर रामसिंदूर के बहनोई रामजी उर्फ मानवेंद्र सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी दबकाई थाना कैलिया की है। घटना के दिन रामसिंदूर बहनोई के घर गया था, उस वक्त उसका बहनोई घर में नहीं था। रामसिंदूर ने घर में रखी रिवाल्वर उठाई और कमर में खोंसकर निकल आया। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया है कि बहनोई रामजी के खिलाफ भी 3/25/27 आर्म्स एक्ट में एफआईआर लिखी गई है। इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की भी संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें