फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को मिले जिगर के टुकड़े

Sun, 17 Jul 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत करने मां-बाप के साथ पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इस दौरान उसके दो मासूम बच्चे भी उससे छीन लिए थे। पीड़िता ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की तो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और महिला को उसके दोनों मासूम बच्चे दिलवाए। महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परैथा निवासी रोशनी पत्नी अरविंद ने रविवार को
विज्ञापन


ग्राम सतगुवां जिला टीकमगढ निवासी अपने माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंची और आरोप लगाया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य भर दान दहेज भी दिया था लेकिन उसके पति अरविंद, ससुर भगवत, सास विशना, जेठ देवेन्द्र और जेठानी दहेज में मोटरसाइकिल मायके से लाने के लिये लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। 11 जुलाई को इन सभी लोगों ने फिर

उसकी पिटाई की और उसके दो बच्चों लोकेन्द्र (2 वर्ष) तथा साहिल (8 माह) को उससे छीन लिया और उसे घर से निकाल दिया। उसने मायके पहुंच कर आपबीती बताई। लेकिन इस बीच ससुरालीजनों ने उसकी खोज खबर तक नहीं ली। प्रभारी कोतवाल रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस भेज कर जब परैथा में रेड डलवाई तो रोशनी का पति मौके से भाग निकला जबकि ससुर पुलिस की पकड़ में आ गया। रोशनी के दोनों बच्चे भी मिल गये जिन्हें उसे सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें