फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद युवक रातभर खेत पर पड़ा रहा लहूलुहान

Tue, 01 Jan 2019 11:45 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कालपी थाना क्षेत्र के हर्ररायपुर बैरई के पास सोमवार की रात दस बजे बाइक से जा रहे नवनीत सिंह उर्फ गोलू (22) पुत्र पप्पू सिंह उर्फ पोले निवासी बेना थाना राजपुर कानपुर देहात की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित सड़क से नीचे खेतों में गिर पड़ा। घायल अवस्था में रात भर पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे खेत में क्षतिग्रस्त बाइक व युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि युवक सोमवार की शाम अपने नाना नानी को लेकर लोहई गांव छोड़ने गया था। वहां से वह यह कहकर निकला था कि वह कालपी में रह रहे मामा के घर पर रुक जाएगा। देर रात जब परिजनों ने उसका फोन लगाया तो वह बंद मिला और सुबह उसकी दुर्घटना में मौत हो जाने की सूचना हुई। जिससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें