पकड़े गए अभियुक्त के साथ सीओ व एसटीटी
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत चुनाव में ग्राम सुढ़ार सालाबाद में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में एसटीटी व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। चार माह पूर्व हुए पंचायत चुनाव में ग्राम सुढ़ार सालाबाद में ग्राम प्रधान के पद के लिए जमुना देवी पत्नी शुत्रघ्न सिंह व शकुंतला देवी पत्नी श्याम सिंह उम्मीदवार थीं।
मतदान के दिन दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार की रात एसटी टीम प्रभारी मुहम्मद आरिफ खां को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी नदीगांव थाना क्षेत्र निवासी परवाल सिंह सहाब मोड़ के पास बाइक सहित खड़ा है। इस पर वह एसआई मनोज गुप्ता व अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। उसने भागने
का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि फायरिंग सैदनगर कोटरा निवासी जितेंद्र सिंह की राइफल से की गई थी। पुलिस ने
बताया कि उसके पास से बरामद बाइक भी चोरी की है। इतना ही नहीं इस परवाल सिंह पर लूट व रंगदारी आदि के 9 मुकदमे पहले से ही चल रहे हैं। वहीं, फायरिंग कांड में मुख्य अभियुक्त बनाए गए परवाल सिंह ने बताया कि इस मामले में उसे झूठा फंसाया गया है।