कदौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता किशोरी के साथ पिछले चार माह से दुष्कर्म कर रहा था। डरी-सहमी बेटी पिता के जुल्मों को सहती रही। किसी तरह उसने हिम्मत जुटाकर नानी को यह बात बताई।
नानी और अन्य रिश्तेदारों ने किसी तरह से किशोरी को पिता के चंगुल से छुड़ाकर कदौरा थाने लाए और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। रिश्तेदारों ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां कई वर्ष पहले पिता को छोड़कर किसी के साथ चली गई थी। पीड़िता का भाई दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर रहा है। घर में किशोरी को अकेला देख पिता उसके संग दुष्कर्म करता रहा। प्रभारी निरीक्षक उमाकान्त ओझा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।