जालौन। युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रविवार की रात देवनगर चौराहे से गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लगभग दो वर्ष पहले उससे कानपुर देहात के घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मोबाइल पर दोस्ती कर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उरई बुलाया।
वहां उसने अपने जीजा जमीरुल निवासी जहानाबाद के साथ कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर बेहोश कर दिया। इस दौरान उन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो भी बना ली थी। इसी के चलते वह आए दिन उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने की कहते थे और मना करने पर जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। इसके बाद उन्होंने वीडियो वायरल भी कर दिया था। 18 अक्टूबर को दर्ज मुकदमे में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार की रात कोतवाल सुनील सिंह को सूचना मिली कि अरोपी जुनैद आलम देवनगर चौराहे पर खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल सुनील सिंह, एसआई उदयवीर सिंह ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।