फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए चोरों का खुलासा करते एसपी रवि कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। अंतर जनपदीय पशु चोर गिरोह के चार शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 30 भेड़, बकरी और वारदात में प्रयुक्त लग्जरी कार बरामद की है। गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए एसपी रवि कुमार ने 21 जनवरी 2022 को मध्य प्रदेश के जिला दतिया के थाना सेवड़ा क्षेत्र निवासी केलम खां की 30 भेड़ व बकरी चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस टीम को लगाया था। पुलिस टीम ने गुरुवार को एट थाना क्षेत्र के खरुसा गांव से कानपुर जिले के कल्याणपुर आवास विकास निवासी ऋषभ शर्मा उर्फ गोलू , आईआईटी सोसाइटी कल्याणपुर कानपुर निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरू, रास्तपुर थाना शिवली जिला कानपुर देहात के विक्रम और मंधना थाना बिठूर जिला कानपुर निवासी तौफीक उर्फ पिंटू को कार समेत पकड़ लिया। आरोपियों के पास से चोरी की 30 भेेड़ भी बरामद की।
आरोपियों ने बताया कि केलम खां के यहां लोडर व कार से भेड़ व बकरी ले गए थे। पहले भी आरोपी कई जगह से पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। थाना प्रभारी अभिलाख सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें