फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में नहर में महिला कूदी

विज्ञापन
गंभीर हालत में बैठी महिला। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। खेतों में काम कर रहे मजदूरों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने नहर में कूदकर महिला को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के कस्बा अंबेडकर नगर निवासी संदीप की पत्नी संध्या गुरुवार की सुबह मजदूरी करने खेतों की तरफ जा रही थी। कोच रोड स्थित ईदगाह के बगल से निकली हमीरपुर शाखा की नहर के पास पहुंची तभी अचानक नहर किनारे के सामान रखा और पानी में छलांग लगा दी। आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों की सूचना पर डॉयल 112 में तैनात सिपाही शिव बरन, अरविंद यादव व सिपाही चालक जावेद अख्तर वहां पहुंचे। सभी पुलिसकर्मियों ने नहर में कूदकर संध्या को पानी से बाहर निकाला। संध्या के पेट में अधिक पानी भर जाने की वजह से उसकी हालत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया संदीप अक्सर शराब के नशे में घर आकर झगड़ा करता है। इसी बात से परेशान संध्या ने आत्महत्या करने की कोशिश
की है। पुलिस का कहना है कि संध्या की तरफ से तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें