फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला मैदान व बमहौरी तालाब पर व्याप्त अतिक्रमण को हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कोर्ट के आदेश पर चले शनिवार को अतिक्रमण को देखते हुए नगर के बाशिंदों ने मेला मैदान व बमहौरी स्थित तालाब के इर्दगिर्द व्याप्त अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को कस्बे के मानसिंह, नरेंद्र कुमार, विकास सिंह आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बाशिंदों ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में मांग करते हुए बताया कि नगर के सदर तालाब की तरह मेला मैदान व मोहल्ला बमहौरी स्थित तालाब में भी लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। स्थिति यह है कि तालाब पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर है। यहां अतिक्रमण को लेकर कई बार प्रशासन से कई बार शिकायत की पर कोई सुनवाई नही हुई है। इस संबंध में एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने नगर पंचायत व राजस्व टीम को जल्द नापजोख करने एंव अतिक्रमणकारियों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें