फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो दिन से एक भी केस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो महीने लगातार कोरोना के केस आने के बाद गुरुवार से कोरोना की रफ्तार बिल्कुल थम गई है। शुक्रवार को एक भी मामला पॉजिटिव न आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के बाद 5 जनवरी को पहला पॉजिटिव केस मिला था। इसके बाद इस संख्या में लगातार इजाफा होता गया। बीच में मामले 100 से 150 तक पॉजिटिव आए। हालांकि 15 दिनों से कोरोना की रफ्तार धीमी होने के बाद दो दिन से यह रफ्तार थम गई है।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि कोरोना से सुरक्षित रहने का एक मात्र विकल्प वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना है। इसलिए इसमें विलंब न करें। वैक्सीन लगवाने वालों के लिये कोरोना का खतरा काफी कम हो जाता है। उन्होंने कहा लेकिन कोरोना की रफ्तार थमी जरूर है लेकिन दो गज दूरी बनाए रखना होगा। सभी कोविड नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें