फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के और 8 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना की तीसरी लहर में मंगलवार को आठ पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही 2264 मामले हो गए है। इसमें 2062 होम आइसोलेशन में रहे और 84 मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती है। पांच लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 117 सक्रिय केस है। जबकि 41 मरीजों ने कोरोना को मात देकर अपने-अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि 105 मरीज होम आइसोलेशन में है। एक मरीज राजकीय मेडिकल कालेज में है तो एक मरीज झांसी व एक लखनऊ में भर्ती है। आज किसी मरीज की मौत की सूचना नहीं है। जो नये केस है, उनमें दो मरीज उरई शहर में आए है। जबकि डकोर ब्लाक के नुनसाई व ऐर में एक-एक मरीज मिला है।
कदौरा, महेबा और छिरिया में भी एक एक मरीज निकला है। जो भी मरीज मिले है, सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों पर नजर रखी जा रही है। यदि होम आइसोलेशन वाले मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है या फिर किसी अन्य तरह की समस्या आ रही है तो वह कोविड अस्पताल में भी भर्ती हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें