फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में डेढ़ करोड़ के निर्माण कार्य मंजूर

विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा करते सभासद - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को पालिकाध्यक्ष डॉ सरिता वर्मा की अध्यक्षता एवं प्रभारी ईओ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक कुमार की मौजूदगी में हुई। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा को बिना मांगे ही 28 हजार के वित्तीय अधिकार मिल गए। बैठक में करीब डेढ़ करोड़ के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई। इसके तहत सीसी सड़क, नाला, खडंजा आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 25 जनवरी 2021 को हुई बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव संख्या 12 को भी सर्वसम्मति से निष्प्रभावी कर दिया गया। इस प्रस्ताव के द्वारा 20 हजार से अधिक के भुगतानों को बोर्ड पटल पर रखे जाने का प्रावधान किया गया था। दरअसल, यह सब कुछ सभासदों की आपसी खुन्नस में हुआ है। सभासदों का एक धड़ा, जिसमें करीब छह सभासद शामिल थे।
ये कई महीनों से पालिकाध्यक्ष के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे थे। इसी बीच विरोधी धड़े के कुछ सभासद पालिकाध्यक्ष से जा मिले, जिससे विरोधी खेमे के अलग-थलग पड़ गए सभासदों में शामिल मुबारक कुरैशी ने खुन्नस में आकर पालिकाध्यक्ष को वित्तीय अधिकार देने का प्रस्ताव सदन के पटल पर रख दिया। इस पर किसी भी बोर्ड मेंबर ने आपत्ति नहीं की और यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन, जेई रामवीर सिंह, आरआई सुनील यादव, विजय अवस्थी, जीवनलाल, सभासद महावीर यादव, अमित यादव, नसीम निहारिया, रविकांत, नंदिनी कुशवाहा, पूजा भदौरिया, विशाल गिरवासिया, अनिल पटैरिया, दंगल यादव, पुष्पेंद्र, विमला, अर्चना, सितारा बेगम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें