फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने खाद के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किसानों की खाद की समस्या को लेकर बुधवार को जिला एवं शहर कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसान विरोधी बताया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर किसानों को खाद सुगमता से उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया ने कहा कि खाद की किल्लत से किसान जूझ रहा है। शासन प्रशासन आंकड़ेबाजी कर रहा है। खाद न मिलने के कारण किसान परेशान घूम रहा है। खाद की समस्या की अक्सर मांग की जा रही है पर किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है।
शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीवनारायण मिश्रा, चौधरी श्यामसुंदर आदि ने कहा कि खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर यह आंदोलन किया जा रहा है। यदि मोदी योगी सरकार ने किसान विरोधी रवैया नहीं छोड़ा तो कांग्रेस आंदोलन उग्र करने को विवश होगी।
विज्ञापन

इस दौरान शिवकांत, राजेश बुधौलिया, धीरेंद्र शुक्ला, शिवम तिवारी, राजकुमार वर्मा, शकुंतला पटेल, अशोक द्विवेदी, गुलाब खान, सामी सिद्दीकी, मैराज सिद्दीकी, फैजान उल हक, मुख्तार खान, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें