ट्रक पलटने से चालक, परिचालक घायल
कदौरा। जलालपुर कदौरा मार्ग में मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला व कानाखेड़ा के पास मौरंग लदा ट्रक सड़क किनारे खंदक में पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक फंस गए। ट्रक को पलटा देख अन्य ट्रक चालकों ने आननफानन में फंसे चालक नरेंद्र (40) व परिचालक सन्तोष (30) निवासी भोगनीपुर को बाहर निकाला। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चालकों ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण की मांग की गई है। (संवाद)