फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड धारकों से वसूली के आदेश देने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेसियों ने शासन प्रशासन द्वारा राशनकार्ड सरेंडर करने और वसूली के आदेश जारी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया ने कहा कि विभिन्न जनपदों में जिलाधिकारी एवं जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा राशनकार्ड वापस करने एवं गरीबों को दिए गए राशन की रिकवरी को लेकर लगातार आदेश जारी किए गए। यह गरीबों को प्रताड़ित करने वाले आदेश है। शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी ने कहा कि धमकी से डरे 1.37 लाख राशनकार्ड शासन द्वारा वापस किए गए। शासन द्वारा वापस किए गए राशनकार्ड तुरंत कार्ड धारकों को दिए जाएं। इस दौरान चौधरी श्यामसुंदर, अनुज मिश्रा, अयूब अंसारी, अशोक द्विवेदी, ऋषभ राज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें