उरई। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के संवाद कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण जिले की सभी दस नगर निकायों में दिखाया गया। उरई, कालपी, जालौन, कोंच, कदौरा, कोटरा, नदीगंाव माधौगढ़, रामपुरा, ऊमरी में कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण देखा गया। मुख्यालय पर कार्यक्रम का प्रसारण डीएम की अध्यक्षता में विकास भवन उरई में देखा गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार का उद्देश है कि 2022 तक सबके पास अपना मकान, अपनी छत हो। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करें और अपना आवास बनवाएं।
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अति महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। इससे गरीबों आवासविहीन जरूरतमंद लोगों को अपनी छत मिलती है, जिससे वह सुरक्षित रहने के साथ ही जीवन यापन कर सकेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व स्वीकृति पत्र दिए गए।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद उरई अनिल बहुगुणा, एडीएम पूनम निगम, परियोजना अधिकारी डॉ. अखिलेश चंद्र तिवारी, अधिशासी अधिकारी विमलापति कटियार आदि उपस्थित रहे।
कदौरा। नगर पंचायत परिसर सोमवार को मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम दिखाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास व पीएम स्वानिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया।
सोमवार को कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वर्चुअल संवाद किया। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत में योजना के तहत 300 सौ से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है, साथ ही 150 से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि के लाभ को प्राप्त किया है।
आवास व स्वनिधि योजना के पात्र लाभार्थियों को सूची बन गई है। इसको जल्द शासन को भेजा जा रहा है। डूडा विभाग व नगर पंचायत कर्मी लगातार डोर टू डोर सर्वे कर आवासों के निर्माण पर लगातार नजर रखे हुए हैं। वर्चुअल कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों को अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने प्रमाणपत्र सौंपे। इस दौरान अवर अभियंता सुशील कुमार, लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, सभासद इमरान शाह, रवि प्रजापति, शाकिर खान, खेमचंद्र सहित सुमित देवी, रानी, कुंती देवी, भूरी देवी, रामसखी, ममता व गोमती सहित अन्य लाभार्थी मौजूद रहे।
कदौरा में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते ईओ- फोटो : ORAI