फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में जूतमपैजार: शराब और खाने-पीने को लेकर भिड़े लोग, देखते ही देखते चलने लगे लात-घूंसे

Sat, 08 Jan 2022 03:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

उरई कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख एक पक्ष भाग गया।
विज्ञापन
मारपीट करते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले की उरई कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख एक पक्ष भाग गया। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


आपसी विवाद बताकर किया बचाव
शुक्रवार रात पटेल चौक स्थित ब्रजवासी होटल में नाइट कर्फ्यू के बीच भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पवन तोमर की जन्मदिन पार्टी मनाई जा रही थी। इस बीच शराब और खाने-पीने को लेकर कुछ लोग भिड़ गए। देखते ही देखते लात घूंसे चलने लगे। मारपीट होते देख खलबली मच गई। आनन फानन घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को देख कुछ लोग भाग गए। वहीं पार्टी कर रहे लोगों ने घटना को आपसी विवाद बताकर बचाव किया। 

उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह राठौर ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें