फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को नौ सौ आवास दिए गए, कुल 1037 लाख की धनराशि खर्च हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच/मुहम्मदाबाद। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में साढे़ पांच लाख लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाभी प्रदान की गई। ब्लाक कार्यालय कोंच में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, विकास पटेल धनौरा आदि ने लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाभियां प्रदान की गईं। विकासखंड कोंच में कुल 900 आवास लाभार्थियों को दिए गए हैं जिस पर 1037 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अरविंद सिंह चौहान ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बाबत विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील लोहिया ने कहा कि पीएम का यह संकल्प है कि भारत में कोई भी व्यक्ति बिना छत के नहीं रहेगा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को आवास दिए जाएंगे। विधायक पुत्र आशू निरंजन ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। बीडीओ विपिन कुमार सिंह ने लाभार्थियों को ब्लॉक स्तर से हर तरह का सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। संचालन राजीव रेजा ने किया। आभार एडीओ विपिन गुप्ता व मनोज गौतम ने ज्ञापित किया। इस दौरान असद अहमद, योगेश सोनी, हरिशंकर, अभिषेक यादव, अनुज गुप्ता, वसीम खान, मनोज, नरेंद्र पटेल, कुसुम निरंजन आदि मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार, डकोर ब्लाक में विधायक गौरीशंकर वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि छत्रपाल यादव, बीडीओ बीके कुशवाहा, बलवीर सिंह सेंगर, ज्ञानेंद्र राजपूत, नौशाद अली, अशोक गुप्ता, रमेश उदैनिया आदि ने करीब सौ लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें