उरई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार श्रेणी सुधार की परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल में कोई परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था। सायंकालीन सत्र में इण्टरमीडिएट की परीक्षा 4 परीक्षा केंद्रों पर हुई। जिसमें 310 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 262 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 48 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डीआईओएस भगवत पटेल ने जीआीईसी उरई, छत्रसाल इंटर कालेज जालौन एवं जीआईसी बंगरा का निरीक्षण किया। जीआईसी उरई के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने वीरसिंह इंटर कालेज बबीना का निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संचालित मिली। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक व अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
---------------