फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: छोटे का शव देख सदमे में बड़े भाई की मौत, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, गांव में रहा मातम का माहौल

Fri, 03 Feb 2023 03:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

सिरसाकलार क्षेत्र में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। अपने छोटे भाई का शव देखकर बड़े भाई की सदमे में मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
विज्ञापन
जलती चिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के सिरसाकलार क्षेत्र में भाई की मौत की खबर सुन सदमे से बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने उनका व उनके छोटे भाई का अंतिम संस्कार कराया। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी लाइनमैन शैलेंद्र सिंह की मंगलवार को लाइन ठीक करते समय कंरट लगने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो बड़े भाई जगराम (73) छोटे भाई का शव देख सन्न रह गए और सदमे में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जगराम न्यामतपुर में चौकीदार थे। उनके दो लड़के थे, बड़े लड़के की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
वहीं, छोटा लड़का मंगल बाहर रहकर ठेली पर सामान बेचता है। लोगों का कहना है कि दोनों की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है। बुधवार को बिजली विभाग के एसडीओ और चौकी इंचार्ज ने गांव पहुंचकर परिजनों को मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
एक ही घर में दो भाइयों की हुई मौत से गांव में मातम रहा। गांव के बाहर दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें