फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम दिवस पर किया गया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीजीपी के आदेश पर प्रत्येक सप्ताह के हर बुधवार को साइबर जागरुकता दिवस सेमिनार का आयोजन जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को जनपद के सभी थानाक्षेत्रों में आयोजन किया गया। इसमें शहर में स्थित बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल में प्रबंधक अजय इटौदिया, विशिष्ट अतिथि ममता स्वर्णकार, शशि सिंह, प्राधानाचार्य, प्राचार्य आदि ने सरस्वतीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर साइबर क्राइम प्रभारी आरपी यादव ने कहा कि किसी भी अपरिचित को अपना आधार, एटीएम, मोबाइल नंबर आदि न दें। शशि सोमेंद्र ने साइबर क्राइम होने पर 155260 नंबर पर तत्काल सूचना के देने के बारे में बताया। वहीं अन्य लोगों ने किसी भी अनजान नंबर से आने वाले मैसेज और काल का जबाव व फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे एप पर अपनी कोई जानकारी शेयर न करें। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सीमा श्रीखंरडे ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन

इसी तरह गोहन में जवाहर इंटर कालेज में साइबर सेमिनार आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। आटा पुलिस ने बीएमटी इंटर कालेज में साइबर दिवस का आयोजन कर अनजान लोगों द्वारा मोबाइल पर भेजी गई लिंक को क्लिक न करने की सलाह दी गई। कदौरा में महंत भगवत विशाल इंटर कालेज में प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने साइबर क्राइम से हो रहे अपराधों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर नंबर से मैसेज वीडियो काल एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारी न देने की सलाह दी। इसी तरह माधौगढ़ कस्बे के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में जितेंद्र सिंह, मेवालाल आदि ने विधार्थियो को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें