फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धहालात में सिर पर गोली लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। संदिग्ध हालात में युवक की सिर पर गोली लगने से मौत हो गई। कमरे में युवक के शव के पास ही एक तमंचा और पास रखी मेज पर शराब की बोतल व खाली गिलास भी मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों को सूचना कर दी गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, देर रात एसपी रवि कुमार भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि युवक में मानसिक अवसाद में था।
औरैया निवासी राजीव कुमार गुप्ता का पुुत्र हार्दिक गुप्ता (25) पंद्रह दिन पहले ही उरई के मोहल्ला नया पाठकपुरा मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा था। पड़ोसियों के मुताबिक वह झांसी में प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार की देर शाम को वह कमरे में था तभी पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनी। लोग उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि सोफे पर उसका लहूलुहान शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास पड़े तमंचे को कब्जे में लिया है। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच पड़ताल में तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। फिर भी परिजनों के आने का इंतजार किा जा रहा है। हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस हार्दिक के मोबाइल को भी देख रही है। दरवाजा खुला था कि बंद इस बारे में भी पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ जारी है। हार्दिक के पिता ठेकेदार बताए जा रहे हैं।
---------------
मेडिकल कर्मी के इस्तीफे की चर्चा
उरई। वेतन न मिलने के विवाद में एक मेडिकल कालेज कर्मी के इस्तीफा देने की चर्चा दिन भर सोशल मीडिया पर रही। इस संदर्भ कालेज के प्राचार्या डॉ डी नाथ का कहना है कि कर्मी ने इस्तीफा काफी दिनों पहले दिया था, जिसे अभी तक स्वीकार भी नहीं किया गया है। बता दें कि बीत कुछ दिनों में कुछ कर्मियों ने प्रबंधन पर वेतन न देने का आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें