फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से टकराया अन्ना पशुओं का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर रविवार शाम उरई भुआ सेक्शन में बड़ागांव रेलवे क्रासिंग नंबर 178 पर अन्ना मवेशियों का झुंड पारीक्षा स्पेशल मालगाड़ी से टकरा गया। जिसमें तीन मवेशियों की मौत हो गई। वहीं मालगाड़ी का हौजपाइप भी निकल गया। ट्रेन 15 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

रविवार को कोयला लदी मालगाड़ी सवा चार बजे बड़ागांव क्रासिंग से गुजर रही थी, तभी पशुओं का झुंड सामने आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया तब तक तीन पशु ट्रेन की चपेट में आ गए।
चालक ने सूचना उरई स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस एससी सोनी और कंट्रोल रूम झांसी को दी। इसके बाद चालक ने सहयोगी चालक और रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन की मदद से इंजन में फंसे मवेशियों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें