फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस आंगनबाड़ी भवनों का सामूहिक लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। अमृत उत्सव कार्यक्रम के तहत ग्राम निधि व मनरेगा योजनांतर्गत हाल ही में निर्मित तीस आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का सामूहिक रूप से लोकार्पण विधायक मूलचंद्र निरंजन ने ग्राम मनोहरी में किया।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा एके दीक्षित की उपस्थिति में विधायक ने हवन पूजन के बाद फीता काटकर लोकार्पण किया। विधायक ने पीएम व सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को निर्मित आवासों की चाभियां व प्रमाणपत्र सौंपे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पांच महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी हुआ। विधायक ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक ने कार्यक्रम स्थल प्राथमिक विद्यालय में पौधे भी रोपे। इस दौरान शिवराम सिंह, अंबिकाप्रसाद मिश्रा, ओमनारायण, सुनील शर्मा, महेश पतराही, शीलू पटेल, बीडीओ माधौगढ़ दीपक यादव, विपिन कुमार कोंच, एडीओ रामपुरा भारत सिंह, अनुज गुप्ता, अभिषेक, मनोज, आदि मौजूद रहे।
उधर, डकोर ब्लॉक के ग्राम इमिलिया व जालौन ब्लॉक के ग्राम क्यामदी गांव में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने फीता काटकर आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। उन्होंने महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ बीके कुशवाहा, बीडीओ जालौन महिमा विद्यार्थी, उमेश तिवारी, राहुल परिहार आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें