फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 जगह लगे स्वास्थ्य मेले, 2004 मरीज देखे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को जनपद के 30 ग्रामीण तथा 6 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। जिनमें 60 चिकित्सकों तथा 214 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया। इसमें 986 पुरुषों, 741 महिलाओं व 277 बच्चों समेत 2004 रोगियों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

मेले में 226 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इसके अलावा 188 लोगों की कोविड जांच की गई। 41 रोगियों की मलेरिया कार्ड द्वारा तथा 19 रोगियों की हिपेटाइटिस की जांच हुई। नौ लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। साथ ही 36 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। इसमें तीन गर्भवती को उपचार के लिए उच्च केंद्रों के लिए सरकारी एंबुलेंस से रेफर किया गया। मेले में 125 बुखार के रोगी, 7 लीवर संबंधी समस्याओं के, 256 श्वसन संबंधी समस्यायों, 67 डायबिटीज के रोगी रहे। सबसे अधिक 378 त्वचा संबंधी रोगों के रोगी आए। 22 मरीजों में खून की कमी की समस्या थी तो 40 उच्च रक्तचाप के थे। जिन्हें उपचार प्रदान किया गया। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने मेले का निरीक्षण किया और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ के निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें